Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

हिमाचल राजभवन में नागालैंड और असम के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

राज्यपाल : राजभवन

शिमला, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरूवार को हिमाचल राजभवन में नागालैंड और असम के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में रहने वाले असम और नागालैंड के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक ताकत इसकी एकता और विविधता में निहित है। विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, परंपराओं और रीति-रिवाजों से एक-दूसरे के प्रति समझ और लगाव बढ़ता है। इसी तरह, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के दृष्टिकोण से देश की एकता व अखंडता और सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।

राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि देश की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रयास सांस्कृतिक सद्भाव, पारस्परिक समझ और राज्यों के बीच विश्वसनीयता को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह अवसर हमारे महान राष्ट्र की एकता का प्रतीक है, जहां विविधता हमारी शक्ति है और संस्कृति हमारी पहचान हैै।

राज्यपाल ने असम और नागालैंड के लोगों को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *