Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

मंडी के पांगणा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करते हुए अधिकारी।

मंडी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुशासन सप्ताह के अंतर्गत पांगना में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस मौके पर लोगों द्वारा लगभग एक दर्जन समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत की गईं, जिनका तत्परता से निपटारा किया गया। कुछ शिकायतों को विभिन्न विभागों को शीघ्र समाधान के लिए भेजा गया।

इसके अतिरिक्त, शिविर में भूमि संबंधी ई-केवाईसी के 5, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 हेल्पलाइन के 4 मामलों सहित मोबाइल सीडिंग के 5 मामले निपटाएं गए। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के 27 प्रमाण पत्र भी इस मौके पर बनाए गए।

शिविर में ई-समाधान पोर्टल, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री किसान पोर्टल, भूमि संबंधी ई-केवाईसी, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल सहित अन्य पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने कहा कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर-द्वार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि हर नागरिक तक सुशासन का लाभ पहुंचे और सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी व समयबद्ध रूप से उपलब्ध करवाई जाएं। इस अवसर पर एसडीएम ने प्राईमरी स्कूल पांगणा का निरीक्षण भी किया और स्कूल में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं को जांचा।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *