Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

बरेली : किराये के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, युवती समेत छह गिरफ्तार

थाना बारादरी

बरेली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में एक किराये के प्लैट में देह व्यापार चल रहा था। इस सूचना पर मंगलवार देर रात को पुलिस ने छापा मारकर प्लैट से एक युवती समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई हैं।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित महेंद्र नगर कॉलोनी में किराये के फ्लैट में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पाण्डेय ने फोर्स के साथ मंगलवार देर रात को फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।पूछताछ में युवती ने बताया कि डोहरा रोड पर ग्राहकों को इसी फ्लैट में लाकर देह व्यापार कराती थी। प्रति ग्राहक से वह पांच सौ से दो हजार रुपये तक वसूले जाते थे।

सीओ ने बताया कि पकड़े गए युवक शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।————–

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *