Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

लोक अभियोजकों ने विधि मंत्री से मुलाकात कर सौंपा प्रतिवेदन

jodhpur

जोधपुर, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । विधि विभाग राजस्थान सरकार द्वारा पैरवी करने के लिए नियुक्त जिला न्यायालय जोधपुर के अभियोजकगणों ने संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान की और अपनी समस्याओं के निराकरण करने के लिये मांग पत्र भी सौंपा।

विशिष्ठ लोक अभियोजक एनडीपीएस गोविन्द जोशी ने बताया कि जोधपुर के अभियोजकगणों ने विधि मंत्री जोगाराम पटेल से उनके निवास पर मुलाकात कर उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर घेवर कटवाकर शुभकामनाएं प्रदान कर अभिनन्दन किया।

अभियोजकगणों ने इस बीच विधि मंत्री को अभियोजन में आ रही समस्याओं के बारे में एक लिखित में स्मरण प्रतिवेदन दिया जिसमें अभियोजक कार्यालयों में मानवीय संसाधन एवं आधारभूत सुविधाओं की कमी तथा अन्य विविध प्रकार की वित्तीय समस्याओं के बारे में विधि मंत्री को अवगत करवाया। जिस पर मंत्री ने शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। विधि मंत्री ने सरकार की तरफ से समुचित एवं प्रभावी तरीके से पैरवी करने के लिए अभियोजकों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया।

इस दौरान लोक अभियोजक जोधपुर महानगर दिनेश कुमार शर्मा, विशिष्ट लोक अभियोजक एनडीपीएस गोविन्द जोशी, मनोहर पालीवाल, विशिष्ट लोक अभियोजक पॉस्को वीणा चौहान, अपर लोक अभियोजक महेंद्र छंगाणी, चंद्रप्रकाश ओझा, दशरथ सिंह राजपुरोहित, शीतल जैन एवं अशोक पटेल, रावताराम बिन्जरीया इत्यादि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *