Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

पंजाब: सीबीआई ने आईपीएस के घर से बरामद किए 5 करोड़ नकद व गहने

सीबीआई द्वारा बरामद नकदी जिसे बैग में भरकर रखा गया था।
ऐप

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब के आईपीएस अधिकारी रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार करने के बाद उनके आवास से 5 करोड रुपये की नकदी तथा भारी मात्रा में गहने बरामद किए हैं। सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिए के पास से 21 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। सीबीआई ने यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शुरू की, जो देर रात तक जारी रही।

सीबीआई की तरफ से यह मामला आकाश बत्ता नामक एक स्क्रैप व्यापारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। भुल्लर को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई के 52 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमों ने एक साथ मोहाली, चंडीगढ़ तथा पंजाब में विभिन्न स्थानों पर जांच की। सीबीआई की तरफ से रात नौ बजे जारी की गई सूचना के अनुसार हरचरण सिंह भुल्लर के आवास से 5 करोड रुपये बरामद किया जा चुके हैं। जिन्हें बैग व अटैची में भरकर रखा गया था।

सीबीआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हरचरण सिंह भुल्लर के नाम पर पैसों की उगाही करने वाले एक बिचौलिए से 21 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। सीबीआई के अनुसार भुल्लर के आवास से 5 करोड रुपये की नकदी के अलावा डेढ़ किलो गहने, पंजाब में कई संपत्तियों के दस्तावेज, दो लग्जरी गाड़ियों की चाबियां, 22 लग्जरी घड़ियां, लॉकर की चाबियां, 40 लीटर विदेशी शराब के अलावा एक डबल बैरल गन, एक पिस्तौल, एक रिवाल्वर, एक एयर गन बरामद की गई है। सीबीआई की ओर से बताया गया कि दोनों आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *