Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

पुरुलिया : तांत्रिक होने के शक में आदिवासी महिला की पीट-पीटकर हत्या, आठ गिरफ्तार

crime -ज

कोलकाता, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । काली पूजा की रात पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक आदिवासी महिला की तांत्रिक होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना परा थाना क्षेत्र के चापुरि गांव की है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतका के रिश्तेदार भी शामिल हैं।

——

घर से घसीटकर ले गए और की पिटाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका का नाम पदबी टुडू था। सोमवार रात वह अपने घर में काली पूजा की तैयारी कर रही थी। उसी समय उसका देवर हिटलर टुडू और उसकी पत्नी जलेश्वरी घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पदबी को घर के आंगन में घसीटकर ले गए और डंडों से बेरहमी से पीटा। आरोप यह भी है कि महिला के सिर पर घर में रखे लोहे के खंती (खुदाई के औजार) से वार किया गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने रक्तरंजित पदबी टुडू को परा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरुलिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

पुरुलिया जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से अधिकतर मृतका के परिजन हैं। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका के पति सुभाष टुडू ने बताया कि मैं पूजा के सामान लेने बाजार गया था। उसी दौरान आठ से 10 लोगों, जिनमें मेरे दादा भी शामिल थे, ने मेरी पत्नी पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। उसे डंडे, खंती और कुल्हाड़ी से मारा गया। जब मैं घर लौटा तो मुझे अंदर जाने नहीं दिया गया। बाद में मैंने पत्नी को रक्तरंजित हालत में देखा।

सुभाष ने आरोपितों को सख्त सजा देने की मांग की है।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *