Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए ड्रा से तय हुआ प्रश्नकाल

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण ड्रा निकालते हुए

-24 विधायकों के 60 सवाल हुए तय

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा विधान सभा के 18 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के प्रश्नकाल के लिए सोमवार को ड्रा निकाले गए। इस दौरान तीन बैठकों के लिए 24 विधायकों के नामों की पर्चियां निकाली गईं। ड्रा के अनुसार इन विधायकों के 60 प्रश्न कार्यवाही में शामिल होंगे। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की देखरेख में हुए ड्रा की पर्चियां विधान सभा अध्यक्ष और सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने निकाली।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि शीतकालीन सत्र के लिए अभी 188 तारांकित और 82 अतारांकित प्रश्नों की सूचनाएं विधान सभा सचिवालय को प्राप्त हुई हैं। अभी तक मिली सूचनाओं के आधार पर 81 तारांकित तथा 30 अतारांकित प्रश्न स्वीकृत हुए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *