Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कांस्टेबल भर्ती: कालीबाई बटालियन की पांचवीं बटालियन आरएसी ने जारी की चयन सूची

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: शारीरिक दक्षता व माप तौल परीक्षा 8 दिसंबर से 11 दिसम्बर तक

जयपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कार्यालय कमांडेंट पांचवीं बटालियन आरएसी जयपुर ने कालीबाई बटालियन आरएसी अलवर के लिए आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 के अगले चरण की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग द्वारा लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप-तौल में सफल रहे 536 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल सामान्य,चालक और बैंड के रिक्त पदों को भरा जा रहा है।

कमांडेंट चुनाराम जाट ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन,चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण का कार्यक्रम कार्यालय कमाण्डेन्ट,पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर में 31 दिसंबर,1 और 2 जनवरी काे प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।

कमांडेंट ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेज और उनकी स्वयं द्वारा प्रमाणित एक-एक छायाप्रति लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आयु प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र और चरित्र प्रमाण-पत्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को विवाह पंजीयन, दहेज नहीं लेने संबंधी घोषणा पत्र, संतान संबंधी शपथ पत्र और 10 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखने होंगे।

उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया में 2 से 3 दिन का समय लग सकता है, अतः अभ्यर्थी पूरी तैयारी के साथ आएं। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि वह नियुक्ति का इच्छुक नहीं है और चयन सूची से उसका नाम हटाने की कार्यवाही की जाएगी। विस्तृत चयन सूची राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *