Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

रायबरेली: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने दी जान

घटना के बाद जांच करती पुलिस

रायबरेली, 20 दिसम्बर (Udaipur Kiran) ।उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

भिचकौरा गांव की सीमा पासवान पंचायत मित्र के पद पर तैनात थी। इस समय वह बीएलओ का कार्य कर रही थी। महिला का पति राजेंद्र बाहर शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। गांव वालों का कहना की सीमा का गांव के ही राम सुमेर रैदास से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले कई दिनों से राम सुमेर और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर जब सीमा अपने घर में खाना बना रही थी, तभी प्रेमी पीछे के दरवाजे से घुस आया और बांके से उसकी गर्दन व चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद राम सुमेर सामने के दरवाजे से भाग निकला और शाम को अचेत हालत में गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राम सुमेर को आनन-फानन में इलाज के लिए लालगंज सरकारी अस्पताल भेजा,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद उप जिलाधिकारी मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ,प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल गांव घटनास्थल पहुंचा। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने भी अपनी जान दे दी हैं। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।———–

(Udaipur Kiran) / रजनीश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *