Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HEADLINES

राहुल गांधी ने जाति जनगणना पर सरकार के पास ठोस योजना न होने का लगाया आरोप

राहुल गांधी

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर प्रस्तावित जनगणना (2026-27) को लेकर ठोस तैयारी न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार न तो संसद में इस पर चर्चा कर रही है और न ही जनता से संवाद करना चाहती है।

राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय द्वारा संसद में दिए गए लिखित जवाब को साझा करते हुए कहा कि जनगणना को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट रणनीति नहीं दिखती। न ठोस रूपरेखा, न समयबद्ध योजना, न संसद में चर्चा और न जनता से संवाद। दूसरे राज्यों की सफल जाति जनगणनाओं की रणनीतियों से सीखने की भी सरकार की कोई इच्छा नहीं है।

राहुल गांधी के सवाल के जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना, जो अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच 30 दिनों की अवधि में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सुविधा के अनुसार किया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना, जो फरवरी 2027 में होगी। इसकी तिथि 01 मार्च 2027 निर्धारित की गई है। हालांकि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना सितंबर 2026 में की जाएगी, जिसकी तिथि एक अक्टूबर 2026 होगी।

———–

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *