Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

राहुल गांधी ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

वैश्य समाज के साथ राहुल गांधी

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यहां वैश्य समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर व्यापार जगत की समस्याएं सुनीं। इस संवाद का वीडियो आज राहुल गांधी के एक्स हैंडल ने जारी किया गया है।

बैठक में फुटवियर निर्माण, कृषि उत्पाद, औद्योगिक इलेक्ट्रिकल, कागज और स्टेशनरी, यात्रा, पत्थर काटने, रसायन और हार्डवेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कारोबारियों ने हिस्सा लिया। प्रतिनिधियों ने मौजूदा आर्थिक नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों और एमएसएमई पर सीधा दबाव है और उत्पादन आधारित अर्थव्यवस्था संकट में है।

व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था सुधार के बजाय उत्पीड़न का साधन बन गई है। कच्चे माल पर अधिक कर और तैयार उत्पादों पर कम कर से छोटे उत्पादक नुकसान में हैं। महंगाई, घटते रोजगार अवसर और आयात पर बढ़ती निर्भरता को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई।

राहुल गांधी ने संवाद के दौरान व्यापारियों की बातें सुनकर कहा कि उन्होंने पहले भी चेतावनी दी थी कि एकाधिकार आधारित शासन मॉडल छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को खत्म कर देगा। उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताया।

अग्रवाल समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह महाराजा अग्रसेन की समानतावादी आर्थिक सोच की विरासत को आगे बढ़ाता है। वे उत्पादन और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन मौजूदा नीतियों में उन्हें उपेक्षा और शोषण का सामना करना पड़ रहा है।

————–

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *