Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

राहुल गांधी ने विदेश दौरे में देश की नकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत की: अजय ठाकुर

अजय ठाकुर भाजपा प्रवक्ता।

मंडी, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जर्मनी दौरे में देश की नकारात्मक तस्वीर पेश करने की कड़ी निंदा की है तथा उनसे देश की जनता के सामने माफी मांगने की मांग की है। राहुल गांधी के विदेश दौरों में बहुत बार अलग-अलग मंचों से देश की नकारात्मक तस्वीर रखने की कड़ी आलोचना पूरे देश में हो रही है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने जर्मनी दौरे में देश की उत्पादकता तथा क्षमता पर प्रश्न खड़े किए हैं। लेकिन आंकड़े वास्तविक रुप से एक अलग और सकारात्मक कहानी प्रस्तुत करते हैं। देश का मैनुफैक्चरिंग सेक्टर पिछले एक दशक में लगातार बढ़ा है। इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, मोबाइल फोन निर्माण, फार्मेसी, रक्षा उत्पादन में 2014 के मुकाबले 2024 में वृद्धि देखी गई। इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का उत्पादन जो पिछले दशक में 1.9 लाख करोड़ था, वह अब 11.3 लाख तीन करोड़ हो चुका है, 2014 में जहां मोबाइल बनाने की केवल दो फैक्ट्री थी, वहीं अब यह 300 फैक्ट्रियां हो गई हैं और देश के बाहर निर्यात बढ़ा है। देश में 2014 तक जहां 46,429 करोड़ रुपए तक के रक्षा उपकरण उत्पादित होते थे, वहीं इनमें 174 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,27,434 करोड़ रुपए के रक्षा उपकरण उत्पादित हो रहे हैं। इसी तरह भारत विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है।

अजय ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार और घोटाले का सूत्रधार तो गांधी परिवार था ही लेकिन अब देश की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने में राहुल गांधी की होड़ कोई नहीं ले सकता है। यह अत्यंत शर्मनाक है कि राहुल गांधी सदन में नेता प्रतिपक्ष है लेकिन वे देश के प्रतिपक्षी की नकारात्मक भूमिका प्रस्तुत कर रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *