Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

पठानकोट-जोगिन्दरनगर रेल लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने का सर्वे कार्य पूरा : रेल मंत्री

डॉ राजीव भारद्वाज।

धर्मशाला, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि 200 किलोमीटर लम्बी पठानकोट-जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में बदलने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है तथा इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि जोगिन्द्रनगर रेलवे लाइन के 57 किलोमीटर का सर्वे करवाया गया है लेकिन इसमें ट्रैफिक कम आंकी गई है।

उन्होंने यह जानकारी लोक सभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज को सदन में दी। उन्होंने बताया कि बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन को रक्षा मन्त्रालय ने सामरिक महत्व की परियोजना के रूप में चिह्नित किया है। इस रेल लाइन का सर्वे पूरा कर लिया गया है और डीपीआर तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि एक लाख 31 हजार करोड़ रूपये की अनुमानित लागत की इस परियोजना के अन्तर्गत 489 किलो मीटर लम्बी रेलवे लाइन निर्मित होगी जिसमें 270 किलोमीटर लम्बी लाइन टनलों के बीच से गुजरेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *