Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों बारिश

मुंबई, 21 अक्टूबर हि.स.)। मौसम ने फिर करवट बदली है। मुंबई सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश ने दस्तक ने दी। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदूषण के स्तर में भी कमी आई है। हालांकि कुछ इलाकों में फसलों के नुकसान होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

दीपावली के दौरान मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मुंबई, कल्याण, ठाणे, बलदलापुर और नासिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। मुंबई में दिनभर लोग चिलचिलाती धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। शाम को रिमझीम फुहारों ने गर्मी से राहत दी। नरीमन प्वाइंट, भायखला, दादर, कालाचौकी, परेल, शिवड़ी, पवई, अंधेरी, मानखूर्द जैसे सभी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ठाणे में भी गरज के साथ बारिश हुई। दिवाली में खरीदारी के लिए बाहर निकले नागरिक अचानक बारिश आने से परेशान हुए। कल्याण में मौसम में अचानक बदलाव आया। शहर और उसके आसपास के इलाकों में गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद होने की खबरें आईं। बदलापुर में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। नासिक जिले के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। इस बारिश से खेती पर असर पड़ने की संभावना है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *