Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

रायपुर : मादक पदार्थ कोकिन के साथ महाराष्ट्र का अंतर्राज्यीय तस्‍कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोप‍ित

आरोपित के कब्जे से 16.56 ग्राम कोकिन व एक मोबाईल फोन जब्‍त

रायपुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रायपुर के फाफाडीह इलाके में मादक पदार्थ कोकिन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे महाराष्ट्र के अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर ल‍िया है। आरोप‍ित के कब्जे से 16.56 ग्राम कोकिन और 1 मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग आठ लाख 38 हजार रुपये बताई जा रही है। आपरेशन निश्‍चय के तहत शुक्रवार को पुल‍िस ने यह कार्रवाई की है। वहीं आरोप‍ित से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संदिग्धों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली क‍ि, गंज थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे रोड, चूनाभट्ठी स्थित पुराने शराब दुकान के पास एक लड़का अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखा है और बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी गंज एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोप‍ित की पतासाजी कर मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर द्वारा बताए गए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

इस दौरान उससे पूछताछ किया गया, जिसमें उसने अपना नाम हर्ष नरेश पांडेय (22 वर्ष) गोंदिया (महाराष्ट्र) निवासी होना बताया। टीम के सदस्यों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन पाया गया।पुलिस ने आरोप‍ित हर्ष नरेश पांडेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16.56 ग्राम कोकिन, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख 38 हजार रुपये व 1 मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोप‍ित के खिलाफ गंज थाना में धारा 22 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *