Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CRIME

रायपुर : अवैध रूप से शराब बिक्री व सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोप‍ित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोप‍ित

रायपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री एवं सट्टा संचालित करते तीन आरोप‍ितों को पुल‍िस ने रव‍िवार को गिरफ्तार कर ल‍िया है। गिरफ्तार आरोप‍ितों में मोह. रफीक खान निवासी हाण्डी पारा, घनश्याम शर्मा निवासी सर्वाेदय नगर पचपेडी नाका, अरूण सोना निवासी कालीबाडी रायपुर है। आरोप‍ितों के कब्‍जे से 90 पौव्वा अंग्रेजी शराब, सट्टा पट्टी, नगदी रकम एक लाख 21 हजार 50 रुपये कीमती लगभग 1 लाख 32 हजार रुपये जब्‍त किया गया है। प्रकरण में हिस्ट्रीशीटर रवि साहू सहित अन्य फरार है , जिनकी पतासाजी की जा रही है।

पुल‍िस से म‍िली जानकारी के अनुसार, 20 द‍िसंबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांधी नगर में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने के साथ ही सट्टा संचालन किया जा रहा है।

पुलिस की 20 सदस्यीय टीम द्वारा रेड कार्रवाई किया गया। रेड कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बिक्री करते तथा पर्ची के माध्यम से सट्टा संचालित करते तीन आरोपिताें को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोह. रफीक खान, घनश्याम शर्मा एवं अरूण सोना होना बताने के साथ रवि साहू निवासी कालीबाड़ी रायपुर द्वारा शराब बिक्री तथा सट्टा संचालित करवाना बताया गया।

तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90 पौव्वा अंग्रेजी शराब, 28 पन्ना सट्टा पट्टी, नगदी रकम एक लाख 21 हजार 50 रुपये , डाट पेन, तख्ती, कार्बन का टुकडा जुमला कीमती लगभग 1 लाख 32 हजार रुपये जब्‍त कर आरोपितों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपितों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। उक्त प्रकरण में आरोप‍ित रवि साहू सहित अन्य आरोपित फरार हैं, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। आरोप‍ित रवि साहू थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध गंभीर मामलों सहित अन्य प्रकरणों के चार दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।

—————

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *