Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

रायपुर : धर्मांतरण के विरुद्ध जनजाति समाज और पूरा प्रदेश एकजुट है : भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर पत्रकारों से चर्चा करते हुए

भय, दबाव और प्रलोभन के जरिए किया जा रहा धर्मांतरण एक आपराधिक कृत्य : ठाकुर

रायपुर 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने आज बुधवार काे कहा है कि धर्मांतरण और उसकी आड़ में हुई हिंसक गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में भय, दबाव और प्रलोभन के जरिए किए जा रहे धर्मांतरण के विरुद्ध पूरे छत्तीसगढ़ में काफी रोष है। आज बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ठाकुर ने कहा कि इस तरह का धर्मांतरण एक आपराधिक कृत्य है और इसे रोकने के लिए अब कड़ा कानून बनाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सनातनी परम्पराओं पर धर्मांतरण के जरिए हो रहे हमलों के खिलाफ भाजपा मुखर रही है और अब आदिवासी सर्व समाज के साथ पूरा प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परम्पराओं की रक्षा के लिए एकजुट होकर खड़ा हुआ है। इससे पूरे प्रदेश व देश में यह संदेश गया है कि भय, दबाव और प्रलोभन के जरिए किया जा रहा धर्मांतरण सख्ती से रोका जाए। ठाकुर ने कहा कि पहले धर्मांतरण के साथ ही धर्मांतरित लोगों का नाम, जाति और धर्म बदला जाता था, लेकिन अब धर्मांतरण करने में लगे लोग धर्मांतरित लोगों का नाम व जाति नहीं बदलते, बस उनसे अपने धर्म की जानकारी छिपाकर रखने को कहने लगे हैं। ऐसे धर्मांतरण को लेकर लोगों में काफी रोष है और इसके विरुद्ध आदिवासी समाज आगे आया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए चुनौती दी कि जिस तरह बघेल को पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री की बातें अंधविश्वास लगती हैं, क्या वह किसी चंगाई सभा की गतिविधियों को अंधविश्वास बताने का साहस दिखाएंगे? चंगाई सभा में क्या होता है, बघेल को यह पूरे प्रदेश को बताना चाहिए। दरअसल बघेल अपने वोट बैंक और कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस, और विशेषकर बघेल, को अब यह स्पष्ट करना होगा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ की संस्कृति, आस्था और धार्मिक परम्पराओं के साथ हैं या फिर धर्मांतरण कराने वाले लोगों के साथ है? ठाकुर ने दो टूक कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने भूपेश सरकार के शासनकाल में धर्मांतरण को खुला संरक्षण देकर अपने हिडन एजेंडे को पूरा किया।

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *