Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

रायसेनः सेवा पखवाड़ा के तहत विधायक पटवा ने औबेदुल्लागंज में स्वच्छता कार्यक्रम में किया श्रमदान

रायसेनः सेवा पखवाड़ा के तहत विधायक पटवा ने औबेदुल्लागंज में स्वच्छता कार्यक्रम में किया श्रमदान

– स्वच्छता मित्रों को पुष्पहार पहनाकर किया गया सम्मानित

रायसेन, 25 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार काे औबेदुल्लागंज स्थित हाट बाजार में भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधियो तथा अधिकारियों द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। साथ ही स्वच्छता मित्रों को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इसी प्रकार रायसेन में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिला वनमण्डलाधिकारी कार्यालय तथा प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें जिला वनमण्डलाधिकारी प्रतिभा शुक्ला तथा वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा कार्यालय प्रांगण में साफ-सफाई की गई।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के साथ ही जिले में शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान में सामूहिक भागीदारी से स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी के साथ महिला सशक्तिकरण सहित अन्य गतिविधियां भी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही हैं। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स और स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं, किशोरियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण व्यंजन प्रदर्शनी, पोषण मटका प्रदर्शनी सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *