Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

कोहरे की आगोश में लिपटा रहा राजस्थान, पारे में आया उतार-चढ़ाव

माैसम

जयपुर, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाए रहे और इससे शहरों के पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रदेश के पांच शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का अधिकांश हिस्सा घने कोहरे से प्रभावित नजर आया। कई शहरों में कोहरे की विजिबिलिटी 10 से 50 मीटर तक दर्ज की गई। आगामी दिनों में उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में हल्के से घना कोहरा छाने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 7.6 डिग्री के साथ माउंट आबू की रात सबसे सर्द रही। इसके अलावा पाली का न्यूनतम तापमान 8, सिरोही का 8.9, चित्तौडग़ढ़ का 9.2 और वनस्थली का 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। 31.8 डिग्री के साथ जोधपुर का दिन और 16.8 डिग्री के साथ बाड़मेर की रात सबसे गर्म रही। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में सोमवार को मौसम शुष्क रहा तथा राज्य में कही-कही मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया। राज्य के उत्तरी पूर्वी भागों में 23-24 दिसंबर को कहीं कहीं हल्का, मध्यम,एक-दो स्थानों पर घना कोहरा होने की सांभावना है। राज्य में उत्तरी पूर्वी भागों में 23-25 दिसबंर के मध्य न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

जयपुर के दिन के पारे में बढ़ोतरी तो वहीं रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर के रात के पारे में 2.8 डिग्री की गिरावट तो वहीं दिन के पारे में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर के आस-पास के ग्रामीण इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा देखने को मिली। कोहरे के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर तक दर्ज की गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक को लाइट्स जलानी पड़ी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *