Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः भाजपा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा, 20 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

की घोषणा, 20 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

राजगढ़, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।पार्टी के अनुभव,संगठनात्मक सक्रीयता और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए 20 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने मंगलवार देर रात कार्यकारिणी की घोषण की, जिसमें सात जिला उपाध्यक्ष, दो महामंत्री सहित 20 पदाधिकारी शामिल है। आदेशानुसार अक्षय सक्सेना, मोहन गुप्ता, ब्रजकिशोर मीणा, पंकज शर्मा, इंदरसिंह लववंशी, श्रवण पाटीदार और रामचरण दीपक किरार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है वहीं संगठन के अहम पद पर महामंत्री देवीसिंह सौंधिया और ममता इंदौरिया की नियुक्ति की है। कार्यकारिणी में जिला मंत्री के रुप में अनीता वर्मा, पदमा वैष्णव, माधवी परमार, सत्येन्द्रसिंह राठौर, हनुमान पाटीदार, घनश्याम नागर, मनमोहनसिंह परमार को जिम्मेदारी दी गई है। शैलेष गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष और देवेन्द्र गौड़ को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है साथ ही श्याम मंडलोई को कार्यालय मंत्री और फूलसिंह तंवर को सह कार्यालय मंत्री पद नियुक्त किया गया है।

जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर संगठन में लंबे समय से विचार- विमर्श चल रहा था, घोषणा के बाद जिलेभर में राजनीतिक हलचल देखी गई है। घोषित सूची में ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है, जिनमें ब्यावरा से इंदरसिंह लववंशी और सुठालिया से माधवी परमार शामिल है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष इंदरसिंह लववंशी लोधा-लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी है, समाज के साथ-साथ पार्टी की विभिन गतिविधियों में उनकी सक्रीय सहभागिता रही है। वहीं जिला मंत्री माधवी परमार लंबे समय से मातृशक्ति के बीच सक्रीय होकर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही है। घोषणा के बाद जिलेभर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *