Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः दो जगह बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ मारपीट, महिला सहित दो पर केस दर्ज

साथ मारपीट, महिला सहित दो पर केस दर्ज

राजगढ़, 29 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांकपुरा में सोमवार को मेढ़ से चारा काटने की बात लेकर हुए विवाद में छोटे भाई की पत्नी ने 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ दराते से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी वहीं बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ढ़ाबला में पास में बैठने से मना करने पर आरोपित ने जाति के बारे में गालियां देते हुए बुजुर्ग सहित उसके बेटे के साथ डंडे से मारपीट की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

शहर ब्यावरा थाना पुलिस के अनुसार ग्राम बांकपुरा निवासी 60 वर्षीय घीसालाल पुत्र अमरसिंह सौंधिया ने बताया कि मेढ़ से चारा काटने की बात पर हुए विवाद में छोटे भाई की पत्नी मौसमबाई सौंधिया ने गालियां देते हुए दराते से मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। बोड़ा थाना पुलिस के अनुसार ग्राम ढ़ाबला निवासी 61 वर्षीय जयराम पुत्र मांगीलाल अहिरवार ने बताया कि दोपहर के समय बसस्टेंड स्थित प्रतिक्षालय पर बैठा था तभी मंडावर निवासी जगदीश पुत्र घीसालाल मेवाड़ा पहुंचा और पास में बैठ गया, मना करने पर उसने जाति के बारे में गालियां देते झूमाझटकी की, जिससे जमीन पर गिर गया। बेटा रवि ने बीचबचाव किया तो जगदीश ने डंडे से मारपीट की, जिससे बेटे रवि के सिर में गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 296, 115(2),351(3) बीएनएस, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *