Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः कफ सिरप कांड पर कांग्रेस ने किया मौन धरना प्रदर्शन

पर कांग्रेस ने किया मौन धरना प्रदर्शन

राजगढ़, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के मामले में कांग्रेस ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय राजगढ़ परिसर में मौन धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियवृतसिंह खींची महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर मौन बैठे रहे और उन्होंने कहा कि यह धरना उन मासूमों की आत्मा की शांति और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर है।

कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन के लिए अस्पताल परिसर में टेंट लगवाया गया था, जिसे प्रशासन ने नियम विरुद्ध बताते हुए हटवा दिया, बाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियवृतसिंह खींची सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम निधि भारद्वाज और थानाप्रभारी अखिलेश वर्मा ने कांग्रेस नेताओं को अस्पताल परिसर में धरना देने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसजन ने जगह छोड़ने से इंकार कर दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह अस्पताल परिसर से उठकर बाहर बैठने को तैयार है, बशर्ते भविष्य में किसी भी पार्टी को अस्पताल परिसर में धरना या माइक का उपयोग करने की अनुमति नही दी जाएगी। धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री देवीसिंह सौंधिया और नगरपालिका अध्यक्ष विनोद साहू सीएमएचओ कार्यालय पहुंच गए, जिन्होंने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन पर आपत्ति जताई और प्रशासन से मरीजों को होने वाली परेशानियों पर ध्यान देने का आग्रह किया। भाजपा की आपत्ति के बाद प्रशासन ने टेंट हटवाया।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *