Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः पाॅली हाउस व सब्सिडी के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर शिकंजा, 6 गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय गिरोह पर शिकंजा,30 लाख 52 हजार का मशरुका बरामद

राजगढ़,19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में करनवास व खुजनेर थाना पुलिस ने आपरेशन किसान रक्षक अभियान के तहत पाॅली हाउस, आर्गेनिक खाद एजेंसी, सब्सिडी एवं कमीशन का झांसा देकर किसानों से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पूर्व में नरसिंहगढ़ थाना पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों को हिरासत में ले चुकी है। अभियान के तहत 30 लाख 52 हजार का मशरुका बरामद किया गया है। प्रकरण में 15 आरोपित हिरासत में लिए गए है, जबकि एक आरोपित अभी भी फरार बताया गया है।

ब्यावरा एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि करनवास, खुजनेर और नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में पाॅली हाउस, आर्गेनिक खाद एजेंसी, सब्सिडी एवं कमीशन का झांसा देकर किसानों से ठगी की गई। गिरोह के सदस्य फर्जी नाम, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, अस्थाई कार्यालय व अलग-अलग जिलों में निवासरत किसानों से विश्वास अर्जित करते और उनसे पाॅलीहाउस, एजेंसी, सब्सिडी का लालच देकर बड़ी राशि एकत्रित कर फरार हो जाते थे। किसानों की शिकायत पर नरसिंहगढ़, करनवास और खुजनेर थाना क्षेत्र में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए थे। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर करनवास थाना पुलिस टीम ने गोरखपुर निवासी आरके मित्तल उर्फ प्रभाकर पांडे उर्फ विजेन्द्र राय (50)साल, अभिनवसिंह उर्फ चंद्रभूषणसिंह (39)साल, सत्यदेवसिंह उर्फ ओमप्रकाशसिंह(41)साल, राकेशकुमार उर्फ सोनू चैबे उर्फ अंकित मिश्रा निवासी कुशीनगर, दीपक पांडे उर्फ राजकुमार (38) साल निवासी गोरखपुर और रंजीत उर्फ बीपी.सिंह (37) साल निवासी पुरी उड़ीसा को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में ठगी का मुख्य सरगना जितेन्द्र पांडे निवासी गोरखपुर फरार है, जिसकी तलाशी की जा रही है।प्रकरण में खुजनेर, करनवास और नरसिंहगढ़ थाना के तहत 3.80 लाख का मशरुका जब्त किया है। इसके पहले नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा आरोपितों के कब्जे से 16 लाख 16 हजार रुपए नकद,10 लाख रुपए कीमती कार, 56 हजार रुपए कीमती 28 मोबाइल जब्त किए थे। प्रकरण में पूर्व में धनंजय पांडे, चंदन पांडे, चंदन प्रजापति, रघुनाथ गुप्ता, विक्की पांडे, दिलीप वर्मा, सन्नी यादव, कुंदन प्रजापति और नंदमोहन पांडे गिरफ्तार किए गए थे। इस गिरोह के द्वारा खंडवा में किसानों से इसी तरह 30 लाख की ठगी के संबंध में अपराध पंजीबद्व होना भी प्रकाश में आया है।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *