Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ःबिना मुंडेर के कुएं में तैरता मिला व्यक्ति का शव

कुएं में तैरता मिला व्यक्ति का शव, जांच शुरु

राजगढ़,19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम रलायती में रविवार दोपहर 52 वर्षीय व्यक्ति का शव बिना मुंडेर के कुएं में तैरता हुआ मिला,जो दिन पहले घर से खेत पर जाने का बोलकर निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम रलायती में भंवरलाल यादव के खेत पर बने बिना मंुडेर के कुएं में 52 वर्षीय बद्रीलाल पुत्र देवीलाल दांगी निवासी भैंसानी थाना बोड़ा का तैरता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया। बताया गया है कि व्यक्ति का रलायती गांव में खेत है और वह खेत पर जाने का बोलकर घर से निकला था,खेत से कुछ दूरी पर बने बिना मुंडेर के कुएं में उसका शव मिला। बद्रीलाल दांगी अपराधिक प्रवृति होने के साथ शराब पीने का आदी था,जो कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर आया था। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *