राजगढ़ः फार्महाउस पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

राजगढ़, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ियामित्रसेन स्थित फार्महाउस पर बने कमरे में सोमवार सुबह 32 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदा पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम कड़ियामित्रसेन स्थित गिरीश गुप्ता के फार्महाउस पर बने कमरे में अम्बेडकर नगर निवासी 32 वर्षीय कृपाल पुत्र रामरतन धनगर ने लोहे के पाइप से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक कुछ माह पहले घर से बिना बताए गायब हो गया था, जिसकी थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई थी,पुलिस द्वारा उसे गुजरात शहर से दस्तयाब किया गया था। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक पता नही लग सका। पुलिस ने 21 वर्षीय विशाल पुत्र रोडसिंह धनगर निवासी गादियासड़क की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक



