Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः हाइवे पर खड़े कंटेनर से डीजल व बैट्री चोरी

कंटेनर से डीजल व बैट्री चोरी,जांच शुरु

राजगढ़, 27 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम अरनिया जोड़ के समीप सड़क से नीचे उतर गए कंटेनर से अज्ञात बदमाश दो बैट्री व 150 लीटर डीजल चोरी कर ले गए, जिनकी कुल कीमत 35 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की।

पुलिस के अनुसार प्रदीप पुत्र आनंद गोस्वामी निवासी इंदौर ने बताया कि बीती रात हाइवे स्थित अरनिया जोड़ के समीप कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। कंटेनर स्टाफ उसे निकलवाने के साधन तलाशने के लिए शहर की तरफ आ गया तभी अज्ञात बदमाश कंटेनर से दो बैट्री व 150 लीटर डीजल चोरी कर ले गए, जिसकी कुल कीमती 35 हजार रुपए है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *