Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः एनएसयूआई ने केन्द्रीय मंत्री के स्वागत में छात्राओं को खड़ा रखने का लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन

छात्राओं को खड़ा रखने का लगाया आरोप, सौंपा ज्ञापन

राजगढ़,22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कन्याशाला ब्यावरा की छात्राओं को बाहर खड़ा रखने के मामले में छात्र संगठन एनएसयूआई ने आपत्ति जताई है। संगठन ने इस संबंध में सोमवार को एसडीएम गोविंद कुमार दुबे और ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी दिलीप शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा और जांच व कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेखित है कि केन्द्रीय मंत्री के स्वागत के लिए कन्याशाला ब्यावरा की छात्राओं को दो घंटे से अधिक समय तक स्कूल द्वार के बाहर खड़ा किया गया, जिससे छात्राओं का कीमती शैक्षणिक समय बर्बाद हुआ और उनकी पढ़ाई पर असर पड़ा। संगठन ने इसे शिक्षा व्यवस्था के मूल उद्देश्य के खिलाफ बताया। एनएसयूआई ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच करने और जिम्मेदार प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों का राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग करना गलत है, इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी विद्यालय या महाविद्यालय में इस तरह से छात्रों का उपयोग किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है यह कार्यक्रम अंतर पीढ़ीगत संबंधों पर आधारित था, इसलिए छात्राओं को इसकी जानकारी देना जरुरी था। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन अरोरा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जगमोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *