Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः जल अर्पण दिवस आयोजित, जल संरक्षण की दिलाई शपथ

दिवस आयोजित,जल संरक्षण की दिलाई शपथ

राजगढ़, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जल जीवन मिशन के तहत मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की कुंडीबेह ग्राम पंचायत में मंगलवार को जल अर्पण दिवस आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मालवा लोकगीतों से की गई, जिसके माध्यम से जल का महत्व बताया गया।

सांसद रोडमल नागर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने नया भारत बनाने का संकल्प लिया है, जो आज योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के रुप में दिखाई दे रहा है। ग्रामोदय से भारत उदय की भावना के साथ सरकार ने समस्याओं को कम किया है। सांसद ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि पेड़ लगाना, पानी बचाना और प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहे।

इस मौके पर अपर सचिव जल जीवन मिशन कमलकिशोर सोम ने कहा कि ग्रामवासी जागरुक रहें, क्योंकि यह योजना केवल आज के लिए नही, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन महिलाओं के लिए वरदान सिद्व होगा, जिससे समाज आगे बढ़ेगा, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा साथ ही महिलाएं शिक्षा की ओर अधिक अग्रसर होंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डाॅ.गिरीशकुमार मिश्रा ने कहा कि रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न उबरे, मोती,मानुष, चून। उन्होंने कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना नही की जा सकती। वर्तमान में जिले की लगभग 70 प्रतिशत ग्राम पंचायतें जल निगम से जुड़ चुकी है साथ ही उन्होंने जल का अपव्यय न करने और जल संरक्षण को सामुदायिक जिम्मेदारी से मनाने की अपील की।

इस मौके पर अतिथियों ने बड़े कुंड में जल अर्पित किया, जो जल उपलब्धता सदैव बनी रहे का सांकेतिक संदेश था। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा अन्न, प्राकृतिक खेती एवं औषधीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में कलश, निबंध, रंगोली, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें विजेता रहे प्रतियोगियों को पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *