Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

राजगढ़ः अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में स्कूली बच्चे सहित दस घायल

सड़क हादसे में स्कूली बच्चे सहित दस घायल

राजगढ़, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में भोपाल बाइपास चैराहा के समीप सोमवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में 50 वर्षीय बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया वहीं सोमवार अल्सुबह हाइवे पर स्कूल टूर बस अनियंत्रित हो गई, जिसमें सवार बच्चे व स्टाफ घायल हो गया, जिनका सिविल अस्पताल ब्यावरा में उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार हाइवे स्थित भोपाल बाइपास चैराहा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 50 वर्षीय जगदीश पुत्र नाथूलाल विश्वकर्मा निवासी पचोर गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। वहीं सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम महू-टोड़ी स्थित स्कूल बस अनियंत्रित हो गई, हादसे में बस में सवार एकता राजपूत(24)साल, आरती(12)पुत्री जशरथ लोधी, जया(13)पुत्री राजू लोधी, प्रियांश(7)पुत्र संदीप नाथ, विक्रम(45)पुत्र प्रेमसिंह राठौर, मोनिका(30)पत्नी संदीप नाथ, सलोनी (18)पुत्री ओमप्रकाश नाथ, संदीप (32)पुत्र गोविंद नाथ निवासी टोडी मउ और कृष्णपाल(13)पुत्र महेश वर्मा निवासी निवारा घायल हो गए। बताया गया है बस में सवार बच्चे विद्यालय स्टाफ के साथ टूर पर ओंकारेश्वर व महाकाल मंदिर उज्जैन गए थे, वापस लौटने के दौरान बस के सामने गाय आ गई और अचानक ब्रेक लगने से बस में सवार बच्चे व स्टाफ आपस में टकराकर घायल हो गए। बस में लगभग बच्चे सहित 20 लोग सवार थे।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *