राजीव गांधी नगर थाना : रिश्वत लेने के आरोपी एसआई व कांस्टेबल निलंबित

जोधपुर, 19 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने एक आदेश जारी कर रिश्वत लेने के आरोपी राजीव गांधी नगर थाने के कांस्टेबल के साथ फरार एसआई को निलंबित कर दिया है।
पुलिस कमिश्नर ने विभागीय अनुशासन की कार्रवाई का हवाला देते हुए शुक्रवार को राजीव गांधी नगर थाने के सब इंस्पेक्टर प्रेमनाथ व कांस्टेबल भविष्य कुमार को निलंबित कर दिया है। इनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रस्तावित होने से राजस्थान असैनिक सेवाएं नियम, 1958 के नियम 13 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की विभागीय जांच नियमानुसार की जाएगी। दरअसल, एसीबी ने गुरुवार को थाने के कांस्टेबल भविष्य को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उस दौरान थाने में मौजूद सब इंस्पेक्टर प्रेमनाथ फरार हो गया था।
(Udaipur Kiran) / सतीश



