Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

भारी भीड़ के सामने धराशायी हाे गए रावण-कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले

भारी भीड़ के सामने धराशायी हाे गए रावण-कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले, आधा घंटे तक चली भव्य आतिशबाजी

जैसलमेर, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जैसलमेर में दशहरा के अवसर पर शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में रावण दहन का आयोजन किया गया। शाम 7 बजे जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने रिमोट के जरिए रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शाम सात बजते ही कलेक्टर प्रताप सिंह ने रिमोट से आग लगाकर रावण दहन किया, लेकिन रिमोट के बावजूद रावण का पुतला नहीं जल सका। रावण से पहले ही कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले जलने लगे। इस दौरान आतिशबाजी वाले ने रावण के पुतले को आग लगाकर जलाया। इसके बाद दो मिनट के भीतर ही रावण का पुतला भारी भीड़ के सामने धराशायी हो गया। रावण दहन के दौरान भव्य आतिशबाजी की गई जो आधा घंटे तक चली जिसमें लोगों ने काफी लुत्फ लिया।

नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह ने कहा कि दशहरा केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन भी है जो शहरवासियों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद ने स्टेडियम में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के सभी इंतजाम किए थे। जिसने शहरवासियों को रोमांच और उत्साह से भर दिया। इस बार रावण का पुतला 45 फीट ऊंचा था, जबकि मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले 40-40 फीट के विशालकाय बनाए गए थे।

पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित होए कार्यक्रम में भारी भीड़ शामिल हुई। परिवार, बच्चे और छात्र जय श्रीराम के जयकारों के बीच करीब आधा घंटे तक रंग-बिरंगी आतिशबाजी का आनंद लेते रहे। भीड़ ने हर पल को उत्साह और उमंग के साथ देखा।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्रशेखर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *