Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती से वाहन उद्योग की वृद्धि को मिलेगी गति : सियाम

वाहन उद्योग संगठन सियाम के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वाहन उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती के फैसले का स्‍वागत किया है। सियाम ने कहा कि इस फैसले से और हाल में वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों को युक्तिसंगत बनाए जाने से वाहन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इससे उपभोक्ताओं के लिए वाहन कर्ज सस्ता होंगे और उनकी खरीद क्षमता बढ़ेगी।

वाहन उद्योग संगठन सियाम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा कि आरबीआई की ओर से आज घोषित 0.25 फीसदी की रेपो रेट कटौती तथा पहले की गई रेपो रेट में कमी देश में उपभोक्ता धारणा को प्रोत्साहित करने वाले अनुकूल मौद्रिक माहौल को और मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 के केंद्रीय बजट में घोषित आयकर राहत उपायों और ऐतिहासिक जीएसटी 2.0 सुधारों के साथ आरबीआई का यह कदम ग्राहकों की खरीद क्षमता को और बढ़ाएगा।’ उन्होंने कहा कि सियाम को उम्मीद है कि मौद्रिक और राजकोषीय उपायों से भारतीय वाहन उद्योग की वृद्धि को और गति मिलेगी।

————–

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *