Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : वाटर फिल्टर प्लांट की जली मोटर की मरम्मत तेज, पानी टैंकर से की गई जलापूर्ति

शहर के वार्डों में पानी टैंकर से जलापूर्ति की गई।

धमतरी, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम धमतरी के अंतर्गत संचालित वाटर फिल्टर प्लांट में मोटर जल जाने से उत्पन्न तकनीकी समस्या के बाद शहर के कई वार्डों में पानी टैंकर से जलापूर्ति की गई। इससे लोगों को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार मोटर की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और इसे लेकर निगम का जल विभाग एवं तकनीकी अमला लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

नगर निगम ने जानकारी दी है कि आवश्यक तकनीकी परीक्षण और जांच पूरी होते ही आज से शहर में शत-प्रतिशत जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यदि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहीं तो गुरुवार सुबह से नागरिकों के घरों में नियमित रूप से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। इससे बीते कुछ दिनों से जल संकट झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जलापूर्ति नगर की प्राथमिक सेवाओं में शामिल है और किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। इस बीच नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे मरम्मत अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखें और पानी का सीमित व आवश्यकतानुसार उपयोग करें।

निगम प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि, भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं स्थायी बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *