Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

महाराष्ट्र आवास घोटाला मामले में दोषी मंत्री माणिक राव कोकाटे का इस्तीफा मंजूर

फोटो: क्रीड़ामंत्री माणिकराव कोकाटे

मुंबई, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र में आवास घोटाला मामले में दोषी पाए गए मंत्री माणिक राव कोकाटे का इस्तीफा गुरुवार को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंजूर कर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास इसे आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। अब इस मामले में कोकाटे की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे ने कहा कि अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद माणिकराव ने आज सुबह ही अपना इस्तीफा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) गुट के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को सौंप दिया था। अजीत पवार ने आज शाम को माणिकराव का इस्तीफा मंजूर किया और आगे की कार्रवाई के लिए इस्तीफे को मुख्यमंत्री फडणवीस के पास भेज दिया है। इस पर आगे की प्रक्रिया जारी है। रावसाहब दानवे ने कहा कि हमारी पार्टी नियमों के तहत काम करती है। इससे पहले नवाब मलिक और अरविंद केजरीवाल ने अपने पद का इस्तीफा जेल में जाने के बाद भी नहीं दिया था।

उल्लेखनीय है कि माणिक राव कोकाटे को नासिक जिला सत्र न्यायालय ने सरकारी आवास घोटाला मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा और दस हजार रुपये का जुर्माना देने का आदेश दिया था। कोकाटे को गिरफ्तार करने के लिए जिला न्यायालय ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था। इसे देखते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोकाटे के पास से खेल विभाग वापस लेकर उसे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को सौंप दिया है। बुधवार को ही कोकाटे के वकील ने बुंबई उच्च न्यायालय में की याचिका दाखिल की, जिसमें निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाने की और अग्रिम जमानत की मांग की गई थी। लेकिन बुंबई उच्च न्यायालय ने इस याचिका की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दिया था और कोकाटे को तत्काल आत्मसमर्पण करने अथवा पुलिस को तत्काल कोकाटे को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। इसी दौरान माणिकराव कोकाटे हाई ब्लड प्रेशर की वजह से बुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हो गए थे, जहां उनका इलाज जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *