Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

एमसीडी उपचुनाव के 12 वार्डों के नतीजे घोषित, 7 सीटाें पर भाजपा काे बढ़त

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) (फाइल फोटो)।

नई दिल्ली, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अनुसार प्रदेश के 12 वार्डों पर हुए उपचुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। कुल 12 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सबसे अधिक 7 सीटों पर जीत हासिल कर मजबूती से बढ़त बनाई है। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने 3 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को 1 सीट मिली। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

30 नवंबर को हुए उपचुनाव में कुल 38.51 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा उम्मीदवार कई वार्डों में बढ़त बनाए हुए थे, जिसे बाद में उन्होंने जीत में बदल दिया। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी तीन वार्डों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कांग्रेस के खाते में एक सीट ही आई, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

विस्तृत विवरण का इंतजार है।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *