Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

सेवानिवृत्त जेई का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 8.46 लाख

साइबर ठगी : फेरी लगाने वाले युवक को बैंककमी बताकर उड़ाए 1.39 लाख रुपये

मुरादाबाद, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के सेवानिवृत्त जेई रामाधीन प्रजापति और उनकी पत्नी के खाते से साइबर ठगों ने 8.46 लाख रुपये उड़ा लिए। सेवानिवृत्त जेई ने थाना मझोला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया। फिर भी साइबर ठगों ने उनके मोबाइल को हैक कर इस वारदात को अंजाम दिया।

थाना मझोला के कुंदनपुर ढक्का रोड लाइन पार निवासी रामाधीन प्रजापति ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 25 नवंबर 2025 को पांच बार में एक लाख 69 हजार 315 रुपये कट गए। उनकी पत्नी रामश्री के खाते से दस बार में छह लाख 77 हजार 67 रुपये कट गए हैं। सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर बुधवार को थाना मझोला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *