Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

रीवाः कलेक्टर ने करहिया मंडी में किया जैविक हाट बाजार का उद्घाटन

रीवाः कलेक्टर ने करहिया मंडी में किया जैविक हाट बाजार का उद्घाटन
कलेक्टर ने करहिया मण्डी में खाद वितरण का लिया जायजा
कलेक्टर ने करहिया मण्डी में लिया धान उपार्जन का जायजा

– प्राकृतिक और जैविक फसलों के प्रमाणीकरण तथा भण्डारण की व्यवस्था करें – कलेक्टर

रीवा, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने गुरुवार को करहिया मण्डी में जैविक हाट बाजार का उद्घाटन किया। प्राकृतिक खेती तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत जैविक हाट बाजार शुरू किया गया है। इसमें शुरूआती दौर में बिना खाद उगाए गए फल, सब्जी, अनाज और मशरूम की बिक्री की जा रही है। हाट बाजार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कृषि विभाग तथा कृषि उपज मण्डी करहिया द्वारा की गई है। इसका संचालन विन्ध्या फार्मर प्रोड्यूशन कंपनी तथा किसान रामबली कुशवाहा द्वारा किया जा रहा है।

जैविक हाट बाजार का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर ने कहा कि हर व्यक्ति बिना रासायनिक खाद के पैदा किए गए खाद्यान्न, फल और सब्जी का उपयोग करना चाहता है। जिले में कई किसान जैविक और प्राकृतिक खेती के माध्यम से सब्जियों, फलों तथा कोदो-कुटकी जैसे अनाजों की खेती कर रहे हैं। हाट बाजार के माध्यम से इन किसानों को अपने जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए उचित स्थान मिलेगा। उप संचालक कृषि जैविक खेती की खेती करने वाले किसानों के पंजीयन तथा जैविक फसलों के प्रमाणीकरण के लिए तत्काल प्रयास करें। करहिया मण्डी में जैविक उत्पादों के विपणन और भण्डारण की समुचित व्यवस्था करें। हाट बाजार का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं जिससे किसान जैविक और प्राकृतिक उत्पाद बेचने के लिए तथा आमजनता इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आ सके। बसामन मामा गौ अभ्यारण्य के आसपास 50 से अधिक किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इन्हें भी जैविक हाट बाजार से जोड़ें।

जैविक हाट बाजार में उद्घाटन के समय प्राकृतिक खेती से पैदा किए गए चुकंदर, पालक, गोभी, मशरूम तथा सूरन बिक्री के लिए रखे गए। अनाजों में कोदो और कुटकी विपणन के लिए उपलब्ध हैं। उद्घाटन के बाद कलेक्टर ने किसानों तथा व्यापारियों से जैविक हाट बाजार के संबंध में चर्चा की। व्यापारी रामबली कुशवाहा ने कहा कि बड़ी संख्या में किसान जैविक सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं। उनसे सब्जी खरीदकर करहिया मण्डी में हाट बाजार में बिक्री की जाएगी। सिंघाड़ा, खनीमा और मशरूम भी किसान बिक्री के लिए ला रहे हैं। मौके पर उपस्थित उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने जैविक हाट बाजार के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, जिला प्रबंधक विपणन संघ शिखा सिंह वर्मा, उप संचालक मण्डी, कृषि तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, किसान तथा व्यापारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने करहिया मण्डी में खाद वितरण का लिया जायजाकलेक्टर प्रतिभा पाल ने गुरुवार करहिया मण्डी के निरीक्षण के दौरान खाद वितरण केन्द्र का भी जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से खाद वितरण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले में खाद की रैक लगातार प्राप्त हो रही हैं। खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को व्यवस्थित रूप से खाद का वितरण कराएं। प्रत्येक किसान को टोकन देकर ही खाद दें। करहिया मण्डी के स्थान पर टोकन वितरण ग्राम पंचायत भवन करहिया से कराएं।

मौके पर उपस्थित किसान तेजभान सिंह ने बताया कि उन्हें टोकन मिलने के बाद खाद मिलने में कोई परेशानी नहीं हुई है। किसान प्रवेश सिंह परिहार ने बताया कि उनका निवास स्थान सतना जिले के गाजन गांव में है, लेकिन जमीन ग्राम रंगौली में है। आधार कार्ड दूसरे जिले का होने के कारण खाद नहीं दी जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि किसान की जमीन रीवा जिले में है तो उसे तत्काल टोकन देकर खाद उपलब्ध कराएं। जिन किसानों की जमीनें रीवा जिले में हैं उन्हें जिले के ही वितरण केन्द्रों से खाद दें। कलेक्टर ने एसडीएम तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को खाद वितरण का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने करहिया मण्डी में लिया धान उपार्जन का जायजाजिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने गुरुवार को करहिया मण्डी में सेवा सहकारी समिति खैरी क्रमांक एक के उपर्जान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों से निर्धारित सामान्य औसत किस्म का धान ही खरीदें। जो किसान पहले धान लेकर आता है उसकी तौल पहले कराएं। किसानों से किसी भी स्थिति में अतिरिक्त राशि लेने की सूचना मिली तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रत्येक बोरी में तौल के बाद टैग और एक्सटेंसिल अनिवार्य रूप से लगाकर उसमें किसानों के पंजीयन क्रमांक को दर्ज करें। किसानों को अधिकतम सात दिनों में उपार्जित धान का भुगतान कराएं। उन्होंने महाप्रबंधक सहकारी बैंक और उप‍ संचालक कृषि किसानों को समय पर भुगतान की व्यवस्था करें।

कलेक्टर ने मण्डी में भण्डारित 28 हजार क्विंटल धान का तत्काल उठाव और परिवहन कराने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित खरीदी केन्द्र प्रभारी ने बताया कि आज शाम से उपार्जित धान का परिवहन शुरू हो जाएगा। ट्रांसपोर्टर द्वारा इसके लिए 20 ट्रक उपलब्ध कराए गए हैं। निरीक्षण के समय एसडीएम अनुराग तिवारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *