Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

पचास हजार का इनामियां मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के दौरान बरामद मोटरसाइकिल
गोरी लगने से घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस

सिधौली पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई

वांछित चल रहे बदमाश पर हत्या लूट के मुकदमे हैं दर्ज

सीतापुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 50 हजार रुपये का इनामिया अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नगदी और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार के नेतृत्व में एसओजी टीम और थाना सिधौली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। सोमवार देर रात सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से ग्राम बाड़ी स्थित कोनी घाट पुल के पास से गुजरने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान छोटू मिश्रा उर्फ सुनील मिश्रा उर्फ संजय मिश्रा निवासी सिद्धेश्वर नगर, थाना सिधौली के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक अपाचे मोटरसाइकिल, 12 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा/खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 1940 रुपये नकद बरामद किए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था। 50000 का इनाम भी घोषित था।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *