Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

एबी-पीएमजेएवाई की 7वीं वर्षगांठ पर आरएमएल अस्पताल ने खोला आयुष्मान सुविधा केंद्र

आर एम एल

नई दिल्ली, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।

आयुष्मान भारत -प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई ) के सात वर्ष पूरे होने पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ‘आयुष्मान सुविधा केंद्र’ की स्थापना की गई है। जिसका उद्घाटन चिकित्सा निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने किया।

इस अवसर पर डॉ. उमेश तिवारी ने बताया कि इस केंद्र में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड बनाने में मदद की जाएगी। साथ ही आयुष्मान योजना के तमाम लाभार्थियों को अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। यह नया आयुष्मान सुविधा केंद्र अब एक ही जगह पर लोगों को योजना से संबंधित तमाम जानकारी देगा। इससे पंजीकरण का काम जल्दी होगा और मरीजों को बेहतर इलाज के साथ अच्छा अनुभव भी मिलेगा। इस दौरान कुछ मरीजों ने आयुष्मान सुविधा केंद्र से प्राप्त मदद के लिए अपने अनुभव भी साझा किए।

बुधवार को अस्पताल परिसर में स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान के तहत कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

आरएमएल अस्पताल की नोडल अधिकारी पूजा सेठी ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान पर कहा कि अब तक इसके तहत 64,000 मरीज़ों का इलाज किया गया है। उनकी विभिन्न बीमारियों की जांच की है और कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। हर दिन 40 विभागों की भागीदारी के साथ 14-15 गतिविधिया आयोजित करते हैं। आमतौर पर, यहां 12-13 गतिविधियां होती हैं जिसमें मौखिक स्वच्छता और अन्य स्वास्थ्य विषयों पर एक सत्र शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *