Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

शिमला में सड़क हादसा, दो लोग घायल

Accident

शिमला, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला शिमला के चौपाल पुलिस थाना क्षेत्र में नन्हार के पास एक सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा रविवार देर शाम चौपाल की ओर जाते समय हुआ। पुलिस के अनुसार वाहन संख्या HP08A-6281 नन्हार के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क से फिसलते हुए करीब 500 मीटर आगे जाकर लगभग 70 मीटर नीचे ढलान में गिर गया।

इस हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में नगीन मेहता पुत्र स्वर्गीय लच्छी राम, निवासी गांव कोट, डाकघर चंबी, तहसील चौपाल शामिल हैं। इसके नेपाली मूल के रामू इस दुर्घटना में घायल हुआ है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस थाना चौपाल में धारा 281 और 125(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला कुलदीप ठाकुर निवासी गांव कोट, डाकघर चंबी, तहसील चौपाल के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुर्घटना अचानक वाहन के नियंत्रण से बाहर होने के कारण हुई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *