Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकराई रोडवेज बस

jodhpur

जोधपुर, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । फलोदी-नागौर राजमार्ग 19 पर श्री लक्ष्मण नगर के पास मंगलवार सुबह एक सडक़ हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई।

रोडवेज बस फलोदी से नागौर की ओर जा रही थी। श्री लक्ष्मण नगर के निकट ओवरटेक करने के प्रयास में बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर श्री लक्ष्मण नगर चौकी से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और रोडवेज बस के यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *