Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

रोहतक पुलिस ने ऑनर किलिंग आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर किया क्राइम सीन री-क्रिएट

फोटो कैप्श 17आरटीके2 : गांव काहनी में आरोपियों को क्राइम सीन री-क्रियेट कराने ले जाते हुए पुलिस ---------

युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन व देवर पर चलाई थी गोलियां

रोहतक, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के गांव काहनी में हुए ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर बुधवार को क्राइम सीन री-क्रिएट किया। पुलिस तीनो आरोपियों को लेकर गांव पहुंची और किस तरह से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया गया, उस बारे में पता किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पूरी रेकी करके वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वालो की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है। दरअसल 19 नवंबर की रात को गांव काहनी निवासी संजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी बहन सपना की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सपना के देवर साहिल को भी गोली लगी थी। सपना ने गांव के ही युवक सूरज से प्रेम विवाह किया था, जिसके चलते परिवार के लोग नाराज थे।

सपना की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि साहिल घायल हो गया था। संजू अपनी बहन सपना के साथ-साथ जीजा सूरज की भी हत्या करना चाहता था, लेकिन घटना वाले दिन सूरज घर पर नहीं था, जिसके चलते उसकी जान बच गई। बाद में संजू दोबारा से अपने साथियों के साथ मिलकर सूरज की हत्या करने की योजना बना रहा था तभी पुलिस के साथ आरोपियों की मुठभेड़ हो गई।

पुलिस मुठभेड़ में आरोपियों को पैर में गोली लगी थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस ने आरोपियों को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर क्राइम सीन री-क्रियेट किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *