आरएसडी अकादमी ने बालक और सेंट मेरी स्कूल ने बालिका वर्ग में मारी बाजी

मुरादाबाद, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । ब्रास सिटी सहोदय की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आरएसडी अकादमी पब्लिक स्कूल ने बालक और सेंट मेरी स्कूल बुद्धि विहार ने बालिका वर्ग में बाजी मारी है।
आरएसडी अकादमी पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में बुधवार को खिताबी मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग का फाइनल मैच आरएसडी अकादमी और एसएस चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल के बीच खेला गया। यह मैच आरएसडी अकादमी पब्लिक स्कूल ने 76-39 के अंतर से अपने नाम किया।
वहीं बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला आरएसडी अकादमी पब्लिक स्कूल और सेंट मेरी स्कूल बुद्धि विहार के बीच खेला गया। इसमें सेंट मेरी स्कूल ने 15-11 के अंतर से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया।
इससे पहले बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैच में एसएस चिल्ड्रेन अकादमी ने सीएनएस को 33-21 और आरएसडी अकादमी पब्लिक स्कूल ने ग्रीन मिडोज स्कूल को 60-21 के अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में आएसडी अकादमी पब्लिक स्कूल ने एसएस बिल्ड्रेन एकेडमी को 8-0 और सेंट मेरी स्कूल बुद्धि विहार की टीम ने आरआरके स्कूल को 22-0 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
इस दौरान आरएसडी एकेडमी समूह के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. गरिमा शर्मा, डॉ. अजय शर्मा और प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल



