Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

आरएसएस ने शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

RSS

बेंगलुरु, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कर्नाटक दक्षिण प्रांत ने कर्नाटक विधानसभा के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्रद्धांजलि संदेश में आरएसएस ने कहा कि शमनूर शिवशंकरप्पा का सामाजिक दृष्टिकोण, निरंतर सक्रियता और जीवन के प्रति उत्साह सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा। संघ ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता को भर पाना अत्यंत कठिन होगा।

आरएसएस कर्नाटक दक्षिण प्रांत के संघचालक जी.एस. उमापथी ने प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्राप्त हो तथा ईश्वर उनके परिवार और असंख्य अनुयायियों व प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उल्लेखनीय है कि शमनूर शिवशंकरप्पा ने पांच दशकों से अधिक समय तक राज्य के राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई। अपने सौम्य स्वभाव और जनसेवा के कारण उन्होंने जनता का अपार विश्वास अर्जित किया। वे छह बार विधायक, एक बार सांसद तथा बागवानी मंत्री रहे। इसके अलावा वे अखिल भारतीय वीरशैव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे।———

(Udaipur Kiran) / राकेश महादेवप्पा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *