Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

सबका विकास पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी

आंदोलन पर को लेकर चर्चा करते सबका विकास पार्टी के कार्यकर्ता

चंपावत, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चंपावत में सबका विकास पार्टी ने 1 जनवरी, 2026 से पाटी के टाक खंदक क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी ने जिलाधिकारी को 26 दिसंबर को ज्ञापन सौंपने की भी योजना बनाई है।

यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी की अध्यक्षता में आयोजित किसान संगठन की बैठक में लिया गया। कार्यक्रम का संचालन केशव दत्त भट्ट ने किया।

उत्तराखंडी ने बताया कि मार्च-अप्रैल 2025 में किसानों ने 52 दिनों तक आंदोलन किया था। आंदोलन की मुख्य मांगें दुबड़ बहुद्देश्यीय सहकारी समिति की गड़बड़ियों को सुधारना, किसानों के बीमा भुगतान का समाधान करना और बकाएदारी को समाप्त करना हैं।

इन मांगों के पूरा न होने पर पार्टी ने 1 जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में खष्टिवल्लभ सकलानी, भगवान बोहरा, चूड़ामणि भट्ट, भुवन बोहरा, श्याम सिंह बोहरा, भुवन मिश्रा, प्रयाग भट्ट, चेत सिंह, त्रिभुवन सकलानी, नवीन भट्ट, रघुवर जोशी, केशव राम, जयराम, हरीश भट्ट, हयात सिंह बोहरा, शिवराज सिंह बोहरा, पुष्पा भट्ट, निर्मला मथेला, आनंद बल्लभ भट्ट, सूरज भट्ट और छत्तर राम सहित कई क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजीव मुरारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *