Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

झुंझुनू में साधु ने फांसी लगाकर दी जान

साधू ने फांसी लगाई

झुंझुनू, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झुंझुनू जिले में एक साधु ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया और आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें सात लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। घटना खेतड़ी थाना क्षेत्र के पपुरना स्थित आश्रम में सोमवार रात की है। साधु की पहचान फतेहनाथ (30) पुत्र गिरधारी लाल निवासी नागला नाथुसर के रूप में हुई है। वो 2021 से पपुरना की पहाड़ी स्थित आश्रम में रह रहे थे।

वीडियो और सुसाइड नोट में बताया कि उनका बचपन का नाम फतेहचंद था। जब वो छह महीने के थे तभी उनके पिता गिरधारी लाल का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी बड़ी बुआ उन्हें कंचनपुर ले आईं। सुसाइड नोट के अनुसार इस दौरान उनकी बड़ी बुआ का लड़का लक्ष्मण उन्हें परेशान करता था और बर्बाद करने की धमकी देता था। उन्हें पैतृक जमीन और गहनों को लेकर भी प्रताड़ित किया गया।

फतेहनाथ 29 अप्रैल 2012 को बगड़ के चंद्रनाथ के योग आश्रम में आए थे और 31 मार्च 2013 को उसे भगवा वेष दिया गया। वो 2021 में पपुरना स्थित आश्रम में धूणा लगाकर रहने लगे। सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख है कि 2022 में जब वो अपने गुरु से मिलने बगड़ आश्रम गए तो विक्रमनाथ और अन्य लोगों ने खाना खाते समय उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन सीताराम गौशाला कुआं रींगस के नाम करने व घर की जमीन में शिवालय बनवाने की मांग करते हुए अपने हिस्से की जमीन अपनी बहन अमृता देवी को नहीं देने की मांग की है। सोमवार रात करीब 8 बजे जब ग्रामीण आश्रम के बाहर से निकले तो उन्हें दरवाजा खुला दिखाई दिया पास जाकर देखा तो कमरे में साधु फतेहनाथ फांसी पर लटके हुए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर खेतड़ी थानाधिकारी मोहनलाल मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) / रमेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *