Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सागर: गल्ला व्यापारी के मुनीम के साथ 15 लाख की लूट, आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बैग छीना, एक आरोपित पकड़ाया

गल्ला व्यापारी के मुनीम के साथ 15 लाख की लूट

सागर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के सागर जिले के माेतीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर स्थित कृषि उपज मंडी के पास गल्ला व्यापारी के मुनीम के साथ 15 लाख रूपये की बड़ी लूट की वारदात हाे गई। यहां बाइक और आटो सवार हाेकर आए बदमाशों ने मुनीम की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और डंडे से हमला कर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। वारदात देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पीछाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। वारदात के विरोध में व्यापारियों ने चक्काजाम किया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए बदमाश को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले आई है। घटना के संबंध में वारदात में घायल मुनीम से पुलिस जानकारी ले रही है।

जानकारी के अनुसार, गल्ला व्यापारी पंकज केशरवानी की कृषि उपज मंडी में पंकज ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। वे अनाज खरीदने का काम करते हैं। सोमवार को उनका मुनीम सुधीर दीक्षित बैंक पैसे निकालने गया था। बैंक से पैसे निकालने के बाद वह वापस मंडी लौट रहे थे। इस दाैरान मंडी से कुछ ही दूरी पर बाइक और आटो सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले की मुनीम सुधीर कुछ समझ पाता बदमाशाें ने उसकी आंखों पर मिर्ची पाउडर डालकर डंडे से हमला कर दिया। इसी दौरान बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। वारदात देख लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान एक बदमाश को बाइक समेत लोगों ने धरदबोचा। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मंडी परिसर में मौजूद व्यापारियों ने सागर-खुरई रोड पर चक्काजाम लगाकर विराेध प्रदर्शन किया। चक्काजाम की सूचना पर मोतीनगर, कैंट और कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों को समझाइश देकर शांत कराया। व्यापारी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह वारदात को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वारदात के दौरान एक बदमाश को पकड़ा गया है। जिसे पुलिस थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों के संबंध में पुलिस जानकारी रही है। बाइक और आटो बरामद किया गया है। वहीं कुछ पैसे भी मिले हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *