Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

मुंबई मनपा की 426 आवासीय फ्लैटों की बिक्री

मुंबई, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई महानगरपालिका ने अपने अधिकार क्षेत्र के 426 आवासीय फ्लैटों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू की है। अत्यल्प व अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी और 21 नवंबर 2025 तक चलेगी।

बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी के निर्देश पर यह प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक https://bmchomes.mcgm.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 14 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क व अनामत राशि उसी दिन रात 11:59 बजे तक जमा की जा सकेगी। पात्र आवेदकों की अंतिम सूची 18 नवंबर 2025 को शाम 5 बजे प्रकाशित की जाएगी।

लॉटरी प्रक्रिया 20 नवंबर को शाम 5 बजे आयोजित की जाएगी। सफल और प्रतीक्षा सूची में शामिल नाम 21 नवंबर 2025 को वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। इसकी विस्तृत जानकारी पुस्तिका गुरुवार से वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। लोगों की सहायता के लिए 022-22754553 नंबर भी उपलब्ध कराया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *