Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

पेट परीक्षा में साल्वर गिरफ्तार

प्रयागराज में पेट परीक्षा के दौरान पकड़े गए साल्वर का छाया चित्र

प्रयागराज, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को पेट परीक्षा 2025 में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले साल्वर को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके खिलाफ उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसन्तपुर गांव निवासी प्रेमशंकर सिह उर्फ प्रेम सागर सिंह पुत्र सुदर्शन सिंह है। पुलिस टीम ने इसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।उन्होंने बताया कि जार्जटाउन पुलिस टीम को सूचना मिली कि पीईटी परीक्षा- 2025 में वास्तविक परीक्षार्थी के स्थान पर एक साल्वर बैठाकर परीक्षा दे रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने लिडिल रोड के पास से उक्त आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाने में धारा 319(2), 318(4), 61(2), 338,336(3),340(2) बी.एन.एस. व 9/13(5) उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम से सम्बन्धित मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *