सिलीगुड़ी पहुंचे संघ प्रमुख भागवत

सिलीगुड़ी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। संघ के प्रचार विभाग के मुताबिक डॉ. भागवत गुरुवार-शुक्रवार को यहां आयोजित युवा सम्मेलन और विचार-विमर्श बैठक में भाग लेंगे। डॉ. भागवत आज दोपहर बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुए। ———–
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार



